पहिला सच्चा प्यार क्या होता हैं।
पहिला सच्चा प्यार क्या होता हैं।
ऐसा बोलते है की पहिला प्यार कभी भूल नहीं सकते। पर ये बात सच है, क्योंकि आप आपके जीवन का कौनसा भी पहिला अनुभव भूल नहीं सकते, जैसे की आपके कॉलेज का वो पहिला दिन, आपके काम का वो पहिला दिन, आपका पहिला इनाम, ये सब सिर्फ एक दिन की याद है, फिर भी आप उसे भूल नहीं सकते, तो वो पहिला प्यार आप कैसे भूल सकते है। वो पहिला प्यार जो एक खूबसूरत लम्हा होता है, एक ख़ुशी का एहसास होता है। बहुत सारी जीवन की यादें उसमे समाई होती है। उसमे सिर्फ उन दोनों के बिच के वो हसीन पल रहते है।
जीवन में सबको पहिला प्यार होता है। पर जरुरी नहीं है की उन दोनों में समंध रहना चाहिए। कभी कभी वो प्यार सिर्फ एक तरफ से ही रहता है। जिसे देखकर वो पहिला प्यार होता है, उसकी जगह अपने जीवन मे, अपनी दिल के एक कोने में हमेशा रहती है। बहुत साल के बाद भी जब आप उस व्यक्ति को देखते है, तभी भी आपका दिल वैसा ही धड़कता है, जैसे उसको पहिली बार देखते ही धड़का था।
लड़की : तुम मुझसे कितना प्यार करते हो।
लड़का : बहुत सारा ....
लड़की : तुम मेरे लिए क्या कर सकते हो।
लड़का : कुछ भी ....
लड़की : क्या तुम मेरे लिए अपनी जान दे सकते हो।
लड़का : नहीं ....
लड़की : क्यों ?
लड़का : क्योंकि मै पूरी जिंदगी तुम्हारे साथ जीना चाहता हूँ .....
उसे पहिली बार देखते है, और उसे देखते ही आपको प्यार हो जाता है। और तब आप उसके लिए इंतजार करते है और प्रार्थना करते ही की, वो मुझे मिल जाए। तभी अचानक से आपको उसका संदेश मिलता है, तभी आप मन ही मन बहोत खुश हो जाते है। आप को ताज्जुब होता है, आपका मन और आपकी प्रार्थना दोनों एक साथ आ गयी। तभी आप दिल मे एक दर्द महसूस करते है। जब आपका उसके साथ लगाव हो जाता है, तब आप वो सब दर्द भूल जाते है, यही प्यार हैं। जब बाकि लोग उस व्यक्ति के बारे कुछ गलत बोलते है, तभी भी आपको उसका बुरा नहीं लगता और तब आप आपके मन को बोलते है की , वो सब लोग गलत है सिर्फ मेरा दिल सही है।
प्यार की कोई परिभाषा नहीं होती, वो सिर्फ एक एहसास होता है, जिसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है। प्यार का एहसास, एक झोके की तरह होता है। जैसे झोका बिना बताए कभी भी आ सकता है। वैसे ही प्यार है, जब हो जाता है तब सोचने समझने और जानने का मौका ही नहीं मिलता, बस हो जाता है।
जब आप प्यार में होते है, तब मन एक बेचैनी, आप मैं एक पागलपन और उस व्यक्ति के प्रति चाहत बढ़ती ही जाती है। अपने प्यार का अगर हो जाना है तो, थामकर उसका हाथ चल दीजिए। अगर आप वक्त का इंतजार करेंगे, तो वक्त इंतजार ही करता रहेगा।
सच्चा प्यार वो है, जो उस व्यक्ति को उसके पुरे दोषो के साथ स्वीकार करता है और उसे अपने सबसे बुरे वक्त में भी प्यार करता है। सच्चा प्यार हमारे पुरे जीवन में मार्गदर्शक की तरह है, जो हमे हमारी पुरे जीवन में सही रास्ता दिखता है।
सच्चा प्यार दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है। सबसे बड़ा आशीर्वाद है। समय रुक जाता है, जब आप उसके साथ होते हो। वो दुनिया में आपके लिए सबसे सुंदर व्यक्ति होते है। आप उनकी खामिया से प्यार करते है। आप उनसे जुडी हर चीज से प्यार करते है। आप उनको हर बार खुदके साथ महसूस करते है। यही सच्चा प्यार है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें