अपनी तो जान हैं मुंबई ....

अपनी तो जान हैं मुंबई .... मुंबई भारत के सबसे बड़े शहरोंमें से एक है, जो भारत की वित्तीय और मनोरंजन की राजधानी भी हैं। मुंबई को बॉम्बे एवं बम्बई के नाम से भी जाना जाता है। देश की अर्थव्यवथा मजबूत करने में मुंबई शहर का सबसे बड़ा योगदान हैं। मुंबई को पैसेवालो की नगरी भी कहाँ जाता है।मुंबई के समुद्रि इलाके से जहाजों की माध्यम से विदेशी देशो में आयत एवं निर्यात किया जाता है। जिससे भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। यह मुंबई शहर अरब सागर के किनारे बसा हुआ है। मुंबई को भारत का पश्चिमी दरवाजा भी कहते है। यहाँ भारत के हर प्रांत के लोग रहते है, इसलिए मुंबई को पंचरंगी शहर भी कहते है। यहाँ भारत के सभी भाषाओं के स्कूल और कॉलेज भी बड़ी संख्या में है। मुंबई में लोगों के पास टॅलेंट की कमी नहीं है। अपने सपने पूरा करने के लिए देश भर से हजारो से अधिक लोग हर दिन मुंबई में आते है। और दूसरी अच्छी ये बात है की यहाँ दस रूपये से लेकर हजार रूपये तक अलग अलग टाइप का बहुत सारा खाना मिलता है। यहाँ कोई भूखा नहीं सो सकता है। ऐसा कोई बिज़नेस नहीं जो मुंबई में ...