अपनी तो जान हैं मुंबई ....
अपनी तो जान हैं मुंबई ....
मुंबई भारत के सबसे बड़े शहरोंमें से एक है, जो भारत की वित्तीय और मनोरंजन की राजधानी भी हैं। मुंबई को बॉम्बे एवं बम्बई के नाम से भी जाना जाता है। देश की अर्थव्यवथा मजबूत करने में मुंबई शहर का सबसे बड़ा योगदान हैं। मुंबई को पैसेवालो की नगरी भी कहाँ जाता है।मुंबई के समुद्रि इलाके से जहाजों की माध्यम से विदेशी देशो में आयत एवं निर्यात किया जाता है। जिससे भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। यह मुंबई शहर अरब सागर के किनारे बसा हुआ है। मुंबई को भारत का पश्चिमी दरवाजा भी कहते है। यहाँ भारत के हर प्रांत के लोग रहते है, इसलिए मुंबई को पंचरंगी शहर भी कहते है। यहाँ भारत के सभी भाषाओं के स्कूल और कॉलेज भी बड़ी संख्या में है।
मुंबई में लोगों के पास टॅलेंट की कमी नहीं है। अपने सपने पूरा करने के लिए देश भर से हजारो से अधिक लोग हर दिन मुंबई में आते है। और दूसरी अच्छी ये बात है की यहाँ दस रूपये से लेकर हजार रूपये तक अलग अलग टाइप का बहुत सारा खाना मिलता है। यहाँ कोई भूखा नहीं सो सकता है। ऐसा कोई बिज़नेस नहीं जो मुंबई में नहीं किया जा सकता है।
यहां सब चीजे डिसिप्लिन और सिस्टेमेटिक तरीकेसी होती है। चाहे वो बस, ट्रैन या मेट्रो हो, लोग टिकट के लिए लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते है। मुंबई शहर भारत का वह हिस्सा है, जहाँ २४ * ७ काम करता है और कभी नहीं सोता है। मुंबई शहर फिल्म इंडस्ट्रीज के लिए भी जाना जाता है। यह फिल्मो की शूटिंग की जाती है और फ्लिम का प्रमोशन भी मुंबई से किया जाता है। यह शहर मुख्य रूप से बॉलिवुड का घर है। लगभग सब फेमस स्टार इधर ही रहते है।
विदेशोंके पर्यटक जब भारत में घूमने के लिए आते है वह सबसे पाहिले मुंबई में ही घूमते है। मराठी यहाँ की स्थानीय भाषा है लेकिन फिर भी यहाँ हिंदी और अंग्रेजी भी भाषा भी अच्छे बोली जाती है। यही कारण है की, दुनिया के विभिन्न हिस्सों से यात्रा करने वाले लोगों को भारत की अन्य शहरों की तरह मुंबई में किसी भी प्रकार की भाषा की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
मुंबई की नाइटलाइफ़ की चर्चा हर देश में होती है और इसे विश्व में सबसे अधिक सुरक्षित माना गया है। मुंबई की नाइटलाइफ़ रात के एक बजे से तीन बजे के बिच समाप्त होती है। मुंबई में रानीबाग, गेट वे ऑफ़ इंडिया, हैंगिंग गार्डन, हाजी अली दरगा, म्यूज़ियम, नेशनल पार्क, जुहू बीच, मरीन ड्राईव, मार्वे and चौपाटी आदि कई देखने लायक स्थान है। मुंबई में शानदार मनोरंजन पार्क भी है जैसे fantasy land, tikuji-ni-wadi ,एस्सेल वर्ल्ड, वॉटर किंगडम इत्यादि। मुंबई स्ट्रीट मार्केट और हाइ एड मॉल के लिए भी प्रसिद्ध है। हिल रोड,कोलाबा,कॉज़वे एंड पैलेडियम को देश के सबसे अचे शॉपिंग हब मन जाता है। मुंबई शहर स्ट्रीट फ़ूड जैसे वड़ा पाव, सेव पूरी, पानी पूरी, नारियल पानी और फालूदा के लिए भी प्रसिद्ध है।
मुंबई शहर में तापमान पुरे वर्ष बदलता रहता है। मार्च से जून गर्मियों के महीनो में अधिकतम तापमान ४० डिग्री के आसपास रहता है।.जून से अक्टूबर मानसून के महीनो में पूरी ताकत के साथ बारिश होती है। नवम्बर से फरवरी सर्दियों के महीने है। मुंबई में सर्दिया हल्की होती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें