प्रत्येक भारतीय महिला की हर दिन समस्या और उन समस्या के ऊपर समाधान....
प्रत्येक भारतीय महिला की हर दिन समस्या और उन समस्या के ऊपर समाधान ....
अ) पारिवारिक और कामकाज के बिच का संघर्ष।
सभी कामकाज महिलाओ को अपनी दिन की शुरवात हर किसी से २ घंटे पहिले स्टार्ट करनी पड़ती है। ताकि उसे उठकर सबका खाना बनाना, दोहपर का सबका भोजन पैक करना, घर की सफाई करना, अपने पति के ऑफिस जाने के लिए कपड़े तयार करना और बहुत सारे बाकि के सब काम करके जलबाजी में अपने ऑफिस टाइम पर पहुँचना।
नौकरी करते हुए घर का प्रबंधन कैसे करे :-
१) प्राथमिकता निर्धारित करना :- दिन में केवल २४ घंटे होते है, इसलिए प्रत्येक महिलाओको अपने मूल्यों के बारे में सोचना होगा और उन मूल्यों के आधारपर अपनी प्राथमिकता निर्धारित करनी होगी। उदाहरण:- अगर आप माता पिता है, तो आपके बच्चें आपको लिए पहिली प्राथमिकता है। तो अपने बच्चों के साथ खेलने के लिए हर रात एक समय निश्चित करना।
२) अन्य परिवारों के साथ अपनी समस्या शेयर करे :- अपनी समस्या को अपने दोस्तों, पड़ोसियों के साथ शेयर करे। ऐसा करने से न तो केवल आपको सहयोग मिलेगा, व्यस्त दिन का प्रबंध कैसे करे उसके ऊपर आईडिया भी मिलेगी।
३) अपने जीवन में संस्कारो का निर्माण करे :- अपने फॅमिली के लिए कुछ समय निकले। उस समय में सब मिलके गेम,पारिवारिक भोजन करे और दिनभर की सब घटनाएँ एक दूसरे के साथ शेयर करे।
४) अपने लिए समय निकले :- यदि आप खुद का ख्याल रखेंगे, तो ही आप अपनी फॅमिली की और जो लोग आपसे प्यार करते है उनकी देखभाल अच्छे से कर सकेगें।
५) एक दूसरे के लिए समय निर्धारित करे :- अपनी जीवनसाथी के साथ सप्ताह में कम से कम एक घंटे के लिए टहलने के लिए तो समय निकले। अपने साथी के साथ बिताये समय से आपको एनर्जी मिलती है।
६) मौजमस्ती के लिए समय निकले :- याद रखे की आपका काम आपके जिंदगी का एक हिस्सा है। इसलिए हमेशा जीवन में आंनद लेना और मौज मस्ती के लिए समय निकलना महत्वपूर्ण है।
आ ) सार्वजनिक परिवहन में छूने वाली घटनाएँ।
भीड़भाड़ वाले स्थान और सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की अनुचित तरिके से छूना,यह समस्या इतनी आम है की, सेकड़ो महिलाओं को हर रोज इसका सामना करना पड़ता है। कोई महिला डरती है,मद्त के लिए फ़ोन से शरमाती है।
यदि ऐसा होता है, तो आप उसे स्थिति में कैसे सामना करे :-
१) शर्म महसूस करना बंद करो और बोलो :- सबसे पहिले ये स्वीकार करने में कोई शरम नहीं है की, किसी ने आप के साथ दुर्व्यवहार किया है। जब तक आप इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाते है तब तक ये चीजों को रोखने का कोई तरीका नहीं है।
२) मद्त के लिए कॉल करने या शिकायत करने से मत डरो :- जरूरत पड़ने पर अपने प्रति ध्यान आकर्षित करने में कोई बुराई नहीं है। सब को बताए और उस व्यक्ति को शर्मिंदा करे जिसने आपके व्यक्तिगत स्थान पर आक्रमण करने की कोशिश की थी। इसके अलावा संबधित अधिकारियों के पास शिकायत करने में भी कोई संकोच न करें।
३) सेफ्टी पिन कैर्री करे :- पारम्परिक सलाह के अनुसार सार्वजानिक परिवहन में यात्रा करते समय एक सुरक्षा पिन ले जाना चाहिए। जब भी कोई अजनबी आपको टच करे तो उसे वो पिन रगड़ देना वो तुरंत वापस जाएगा।
४) काली मिर्च स्प्रे :- हमेशा अकेले यात्रा करते समय एक काली मिर्च स्प्रे हमेशा आपके साथ रहना चाहिए।
५) रोकधाम से अच्छा अपनी सुरक्षा खुद करो :- जब भी संभव हो अत्याधिक भीड़ भरे स्थानों और सार्वजानिक परिवहन से यात्रा न करे। हमेशा मेट्रो या लोकल ट्रैन में महिला डब्बे में यात्रा कीजिए।
इ ) कार्य क्षेत्र में होने वाली समस्या।
सड़कों पर अनुचित व्यवहार हमेशा लोगों द्वारा देखा जाता हैं। पर ऑफिस के बंद कमरे में क्या होता है, उसका कुछ पता नहीं। वास्तविक जीवन में हमेशा कमेंट मारना ये सब ऑफिस में होते रहता है। Harassment लिंग,धर्म,रेस के आधारपर, शाब्दिक और शारीरिक कैसे भी हो सकता है। ऐसी Harassment न केवल अनुचित और अनैतिक है बल्कि भेदभाव का गैरकानूनी रूप भी हैं।
* अरे पाकिस्तानीतुम कैसी हो ? (बॉस एक मुस्लिम जूनियर टीम के सदस्य को संबोधित करते हुए)
* आपकी height बहुत है, तो आप sure होगी की आपको उन हिल्स की जरूरत नहीं होगी।
* slowly चलो, आप चलते है तो ऐसा लगता है की, सब ऑफिस हिल रहा है। (एक मोटे व्यक्ति पर कमेंट )
* "रानी वो महंगी गाड़ी खरीद सकती है" क्योंकि उसकी पॉकेटमनी उसकी सैलरी है। पर में तो अकेला कमाता हूँ तो, उसकी तुलना में प्रमोशन के लायक में हूँ।
ऑफिस में होने वाले Harassment को कैसे रोके :-
१) ऑफिस resources का उपयोग करना :- पहले तो आपको आपकी कंपनी की कर्मचारी पुस्तिका चेक करे। आपके कंपनी के पास एक Equal Employment Opportunity Officer और आंतरिक शिकायत दर्ज करने का तरीका हो सकता है।
२) रिपोर्ट करो :- Harassment की कौनसे भी घटना की अपने कलीग, HR और अन्य व्यक्ति, आपकी जो समस्या है उसका समाधान कर सकते है, उनको तुरंत रिपोर्ट करो।
३) सब लिखो :- आपके साथ जो हुआ. उसे पुरे डिटेल के साथ जैसे की टाइम, तारिक को और किसके सामने हुआ वो सब लिखो।
४) सहकर्मियो के साथ अपना एक ग्रुप बनाओ :- अगर आपके सहकर्मी भी इस परेशानी के शिकार है, तो उनके साथ मिलकर एक ग्रुप बनाओ और ये सब घटना की रिपोर्ट करो।
५) गवाह जमा करो:- ऑफिस के अन्य लोगो को भी एक व्यक्ति के द्व्रारा परेशान किया जा रहा है, वो अन्य लोगो के साथ बात करके गवाह जमा करो।
इस प्रकार प्रत्येक भारतीय महिला को हर दिन ये सब समस्या का सामना करना पड़ता है। बहुत सारि और समस्या का भारतीय महिला को सामना करना पड़ता है, जैसे की इच्छुक मकान मालिक, पुरषों की तुलना में महिलाओंको को हमेशा कम वेतन, २४ की हो गयी हो - अब शादी कर लो, अकेली रात को यात्रा करने वाली महिला, किसी भी पार्टी में लेट नाईट तक न रुकना, अगर आप स्पोर्ट्स में है तो - कोई भी आपको महिला की नजर से नहीं देखेगा, ये सब समस्या का भी महिलाओ को संघर्ष करना पड़ता हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें