फ़ास्ट फ़ूड खाने के कारण और परिणाम।
फ़ास्ट फ़ूड खाने के कारण और परिणाम।
भोजन दुनियाभर में किसी भी संस्कृती और समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। फ़ास्ट फ़ूड रेस्टोरेंट शहर के हर गली में मौजूद रहते है। और सब आयु के लोग इसे पसंद करते है। फ़ास्ट फ़ूड लोकप्रिय होने के कई कारण है। फ़ास्ट फ़ूड का समाज और मनुष्य के ऊपर बहुत गंभीर प्रभाव पड़ता है। हमारे समाज में रहने के आधुनिक तरिके से ये फ़ास्ट फ़ूड पैदा हुआ है। फ़ास्ट फ़ूड में बिग मैक, डबल व्ह्पर्स, कबाब, हॉट डॉग, स्प्रिंग रोल, मार्क मछली , पिज़्ज़ा,चाइनीज ये सब और बहुत सारे प्रसिद्ध भोजन आता है।
फ़ास्ट फ़ूड लोकप्रिय होने के कारण :-
१) नौकरी करने वाले माता पिता :- अगर माता पिता दोनों भी नौकरी कर रहे है तो, यह इसका एक श्रेष्ठ उदाहरण है।अपने काम के कारण उनके पास खुदको और बच्चों के लिए खाना बनाने के लिए समय नहीं है। उसका परिणाम उनको खाना पकाने के बजाए फ़ास्ट फ़ूड आर्डर करना आसान लगता हैं।
२) देर तक काम करना :- कुछ लोगों को लंबे समय तक काम करना पड़ता है। ऐसे लोगों को घर जाकर खाना पकाने के लिए ना तो वक्त रहता है और ना ताकत। ऐसे लोग घर के बाहर खाना खाने के लिए प्रेरित होते है।
३) स्वादिष्ट :- आजकल ज्यादातर लोग आमतौर पर बच्चे और युवा फ़ास्ट फ़ूड खाना पसंद करते है क्योंकि इसका स्वाद घर के खाने से बेहतर है। सस्ता, त्वरित और सुविधाजनक होने के कारण इसे लोग ज्यादा पसंद करते है।
४) मुफ्त होम डिलीवरी :- आजकल हर जगह सड़कपर, टैक्सियोंपर, बस, इमारतीयोंपर और अन्य स्थानों पर फ़ास्ट फ़ूड की एडवरटाइजिंग होती रहती है। हमे ये सब खाना खाने के लिए होटल में जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। आर्डर करने के कुछ ही समय बाद मुफ्त होम डिलीवरी आ जाती है। इसीलिए फ़ास्ट फ़ूड खाने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है।
फ़ास्ट फ़ूड खाने के परिणाम :-
१) मोटापा :- मोटापा मानव शरीर पर फ़ास्ट फ़ूड परिणामो से एक है। मोटापे के कारण लोग कम स्वस्थ,कम प्रभावी,कम उत्पादक बनते हैं ।
२) पारिवारिक परंपरा :- फ़ास्ट फ़ूड की लोकप्रियता अपनी पारिवारिक परंपरा को नुकसान पहुँचता है। पहिले परिवार एक साथ भोजन करते थे और इस तरह से उन्हें रोज की बातें वो एक दूसरे के साथ शेयर करते थे। इस तरह से वो एक दूसरे को अवसर देते थे।
३) पारिवारिक आय :- फ़ास्ट फ़ूड पारिवारिक आय के ऊपर भी असर करता है, क्योँकि फ़ास्ट फ़ूड घर पे खाना बनाने से ज्यादा महंगा है।
४) पाचन को धीमा करना :- फ़ास्ट फ़ूड का सेवन करने से पाचन समस्या का सामना करना पड़ता है। फ़ास्ट फ़ूड बनाते समय जो तेल, मसाले उपयोग करते है वो पाचन शक्ति को नुकसान पहुँचाते है। उस वजह से अपना शरीर धीमे धीमे कमजोर होता जाता है।
५) मानसिक स्वास्थ :- फ़ास्ट फ़ूड के सेवन से मानसिक स्वास्थ पर परिणाम होता है। जो लोग जितना ज्यादा फ़ास्ट फ़ूड का सेवन करेंगे उतना ही उनको मानसिक तनाव से जुड़ना पड़ता है। आपकी मस्तिष्क की दक्षता आपके आहार में शामिल खाद्य पदार्थो के ऊपर निर्भय करती है।
६) ब्लड शुगर :- चीनी न केवल मिठाईयों में बल्कि अन्य के खाद्य पदार्थो में पाई जाती हैं। जब फस्ट फ़ूड पच जाता है तो ये शर्करा के रूप में रक्त प्रवाह में फैलने लगता है। और इस वजह से शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ने लगती है और हमे मधुमेह जैसे बीमारियोंसे जूझना पड़ता है।
७) कमजोर हड्डियाँ :- फ़ास्ट फ़ूड शरीर में अन्य दुष्परिणामों के साथ साथ हड्डियां भी कमजोर करता है। अगर आपके शरीर में उच्च मात्रा में शर्करा है, तो यह शरीर के अन्य हड्डियों को भी कमजोर कर देता है।
८) दुर्बल और आलसी :- फ़ास्ट फ़ूड शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ता है और अगर आप नियमित रूप से व्यायाम नहीं करते है तो, यह आपको बहुत थका हुआ और आलसी बनता हैं।
९) दिल की समस्या :- फ़ास्ट फ़ूड आपके शरीर में कोलेस्टॉल के स्तर को बढ़ता है। कोलेस्टॉल बढ़ने के कारण ह्रदय रोग के खतरा भी बढ़ता है। इस वजह से दिल का दौरा भी पड़ने का खतरा भी बढ़ जाता हैं।
१०) छोटे बच्चों पर प्रभाव :- छोटे बच्चो को नाश्ते के लिए रेस्टारेंट में लाना एक गलत निर्णय है। क्योंकि इस वजह से बच्चो को उस स्वाद की लत लग जाती हैं। जब आदत हो जाती है तब बच्चें संतुलित आहार के लिए मना करते है।
११) लत लगना :- अध्ययनो से पता चला है की, फ़ास्ट फ़ूड में नशीली दवाई के समान हैं, जितना अधिक हम फ़ास्ट फ़ूड खाएंगे उतना ही हम उस उनके आदि हो जाएगेँ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें